क्या लागे गोपाल मीरा तेरा - Kya Lage Gopal Meera Tera Lyrics

क्या लागे गोपाल मीरा तेरा - Kya Lage Gopal Meera Tera Lyrics

Meera Bai Bhajan Lyrics - क्या लागे गोपाल मीरा तेरा क्या लागे लिरिक्स

राणा जी
क्या लागे गोपाल मीरा तेरा क्या लागे
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

मोटे छोटे कपडे छोड़ो मीरा,
तुम पहनो साल दुशाल,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

तुलसी की माला छोड़ो मीरा,
तुम पहनो नवलख हार,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

साधु की संगत छोड़ो मीरा,
नही तो कुल को लग जाए दाग,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

मीरा जी
मोटे छोटे कपडे नही छोडू राणा,
यही तो हमारो सुहाग,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

तुलसी की माला नही छोडू राणा,
यही तो हमारो श्रृंगार,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

साधु की संगत नही छोड़ु राणा,
यही तो हमारो परिवार,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

नन्द बाबा है ससुर हमारे,
जेठ दाऊ जी दयाल,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||

मात यशोदा है सास हमारी,
देवर सारे ग्वाल,
मीरा तेरा क्या लागे,
और पति बिहारी लाल,
मीरा तेरा क्या लागे,
क्या लागे गोपाल, मीरा तेरा क्या लागे ||



Singer : Bheru Sing Chouhan

Comments