यमुना माता आरती Yamuna Mata Aarti - Om Jai Yamuna Mata

M Prajapat
0

यमुना माता आरती - ॐ जय यमुना माता (Yamuna Mata Aarti - Om Jai Yamuna Mata)

॥ यमुना माता आरती ॥

ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे, सुख दुःख की दाता॥
ॐ जय यमुना माता...॥

पावन श्रीयमुना जल, शीतल अगम बहै धारा।
जो जन शरण में आया, कर दिया निस्तारा॥
ॐ जय यमुना माता...॥

जो जन प्रातः ही उठकर, नित्य स्नान करे।
यम के त्रास न पावे, जो नित्य ध्यान करे॥
ॐ जय यमुना माता...॥

कलिकाल में महिमा, तुम्हारी अटल रही।
तुम्हारा बड़ा महातम, चारों वेद कही॥
ॐ जय यमुना माता...॥

आन तुम्हारे माता, प्रभु अवतार लियो।
नित्य निर्मल जल पीकर, कंस को मार दियो॥
ॐ जय यमुना माता...॥

नमो मात भय हरणी, शुभ मन्गल करणी।
मन बेचैन भया है, तुम बिन वैतरणी॥
ॐ जय यमुना माता...॥

ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे, सुख दुःख की दाता॥
ॐ जय यमुना माता...॥

Video: Om Jai Yamuna Mata


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!