![]() |
| धन प्राप्ति के लिए शक्तिशाली मंत्र - अखंड विष्णु कार्यम् व्यासनेन चराचरम् (Powerful Money Mantra) |
धन प्राप्ति के लिए शक्तिशाली मंत्र - अखंड विष्णु कार्यम् व्यासनेन चराचरम् Powerful Money Mantra
ये मंत्र भगवान विष्णु जी और लक्ष्मी माता को समर्पित है। ऐसा माना जाता है की इस मंत्र के जाप से धन दौलत कमी पूरी होती है साथ ही संसार के सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। यानी माता लक्ष्मी जी और विष्णु जी इस मंत्र जाप से खुश होते है तथा उनकी कृपा से आपकी हर इच्छा पूर्ण होती है।
अखंड विष्णु कार्यम् व्यासनेन चराचरम् लिरिक्स
"अखंड विष्णु कार्यम् व्यासनेन चराचरम्तत्पदम दर्शितं येन तस्मै श्री लक्ष्मीयाय नमः"नारायण-नारायण-नारायण
"Akhand Vishnu Karyam Vyasanden Characharaam
Tatpadam Darshitam Yen Tasmai Sri Lakshmiaya Namah"
Narayan-Narayan-Narayan
धन प्राप्ति मंत्र का जाप कितनी बार करे ?
इस मंत्र का जाप 51 बार या 108 बार यानी 1 माला करना चाहिए। और इस मंत्र का जाप कम से कम 21 या 51 दिनों तक जरूर करके देखे। ऊपर दिए गए मंत्र का उच्चारण बिल्कुल सही से करे तथा अंत में तीन बार नारायण बोले। अगर उच्चारण में दिक्कत हो रही हो तो नीचे इसका वीडियो दिया गया है आप उसको सुने और फिर मंत्र जाप करे।
मंत्र जाप के लिए उपयोगी टूल:
अगर आप धन प्राप्ति के लिए इस शक्तिशाली मंत्र का नियमित जाप करना चाहते हैं, तो हमारे डिजिटल जाप काउंटर का इस्तेमाल करें। इससे आप आसानी से अपनी माला की गिनती (108) पूरी कर सकते हैं और आपका ध्यान भी नहीं भटकेगा।
धन प्राप्ति मंत्र का जाप कैसे करें ?
इस मंत्र का जाप करने से पहले अपने गुरुदेव का स्मरण करें उन्हें प्रणाम करे। ध्यान दे गुरु से बडकर कोई भी नही यानी कोई भी नही न ये मंत्र न ही कोई भगवान। गुरु से आदेश लेकर इस मंत्र का जाप करना ज्यादा फलदायी है। और आपका कोई गुरु नहीं है तो अपने इष्ट देवता को याद कर प्रणाम करे फिर मंत्र का जाप शुरू करे।

