जगदाती पहाड़ों वाली माँ लिरिक्स | Jag Daati Pahadon Wali Maa Lyrics

M Prajapat
0
Jag Daati Pahadon Wali Maa – Maa Vaishno Devi Bhajan

जगदाती पहाड़ों वाली माँ माता रानी का एक भावपूर्ण भजन है, जिसे सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। यह प्रसिद्ध माँ वैष्णो देवी भजन भक्तों की श्रद्धा और माँ के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। “मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ” की प्रार्थना के माध्यम से भक्त माँ वैष्णो देवी से अपने दुख दूर करने और जीवन में सुख-शांति प्रदान करने की विनती करता है। इस पोस्ट में पढ़ें Jag Daati Pahadon Wali Maa Lyrics in Hindi, साथ ही इस भक्तिमय वैष्णो देवी भजन का वीडियो और गीत से जुड़ी जानकारी भी देखें।

जगदाती पहाड़ों वाली माँ Lyrics हिंदी में:

जगदाती पहाड़ों वाली माँ,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ,
मेरा और सहारा कोई ना,
मेरी लाज बचाने आ जाओ,
जगदाती पहाड़ों वाली माँ,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ ॥

मैं निर्बल निर्धन दिन बड़ा,
मैं घिर गया गम के घेरों में,
मां ज्योति रुपा भय हरनी,
कहीं डूब ना जाऊं अंधेरों में,
कमजोर हूं मैं मैया,
मेरी चिंता मिटाने आजाओ,
मेरी चिंता मिटाने आजाओ,
जग दाती पहाड़ो वाली मां,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ ॥

तेरे भरे हुए भंडार है माँ,
मोहताज मैं दाने दाने का,
तेरे होते हुए दिल कांप रहा,
तेरे द्वार के इस दीवाने का,
मेरी नाव भंवर में फंसी,
इसे पार लगाने आ जाओ,
इसे पार लगाने आ जाओ,
जग दाती पहाड़ो वाली मां,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ ॥

कहीं एक गरीब की कुटिया ना,
लोगों की नजर से गिर जाए,
विश्वास के रंगों पर मैया,
कहीं पानी ही ना फिर जाए,
क्या करूं कुछ सूझे ना,
मुझे रास्ता दिखाने आ जाओ,
मुझे रास्ता दिखाने आ जाओ,
जग दाती पहाड़ो वाली मां,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ ॥

जगदाती पहाड़ों वाली माँ,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ,
मेरा और सहारा कोई ना,
मेरी लाज बचाने आ जाओ,
जगदाती पहाड़ो वाली मां,
मेरी बिगड़ी बनाने आ जाओ ॥

Video: Jag Daati Pahadon Wali Maa | Sonu Nigam | Jai Maa Vaishno Devi

Title: Jai Maa Vaishnav Devi
Singer: Sonu Nigam
Music Director: Surindra Kohli, Amar- Utpal 
Lyricist: Bharat Acharya, Balbir Nirdosh, Naqsh Laayalpuri
Music Label: T-Series

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!