![]() |
| हे राजा राम तेरी आरती उतारू - श्री राम आरती |
हे राजा राम तेरी आरती उतारू - श्री राम आरती (Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru - Ram Aarti)
हे राजा राम तेरी आरती उतारू
आरती उतारू मैं तो तन मन वारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू।।
हे राजा राम तेरी आरती उतारू
कनक सिंहासन राजन जोड़ी
दशरथ नंदन जनक किशोरी
युगल छवि को सदा निहारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू।।
राम भाग्य शोभित जान जननी
चरण विराजत हे शुभ अंजनी
इन चरनो में जीवन वारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू।।
चरनो से निकली गंगा प्यारी
पावन करती दुनिया सारी
इन चरनो को सदा पखरू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू ।।
आरती हनुमंत के मन भावे
राम कथा नित शिवजी गावे
मैं सुन सुन जीवन सवारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू।।
हे राजा राम तेरी आरती उतारू
हे सीता राम तेरी आरती उतारू
आरती उतारू मैं तो तन मन वारू
हे राजा राम तेरी आरती उतारू।।
