लेके पूजा की थाली माँ वैष्णो देवी का एक लोकप्रिय भक्ति भजन है, जिसे सुरेश वाडकर ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। इस भजन में भक्त पूजा की थाली लेकर माँ की आरती उतारने और उनके चरणों में अपना जीवन समर्पित करने की भावना व्यक्त करता है। यहाँ पढ़ें Leke Pooja Ki Thali Lyrics in Hindi और साथ में देखें जय माँ वैष्णो देवी फिल्म के इस भक्तिमय भजन का वीडियो।
लेके पूजा की थाली Lyrics in Hindi – माँ वैष्णो देवी भजन
ले के पूजा की थाली,
ज्योत मन की जगा ली,
तेरी आरती उतारूँ भोली माँ,
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ,
ओ माँ ओ माँ ॥
धूल तेरे चरणों की लेकर,
माथे तिलक लगाया,
यही कामना लेकर मैया,
द्वार तेरे मैं आया,
रहूँ मैं तेरा हो के,
तेरी सेवा में खो के,
सारा जीवन गुजारूं भोली माँ,
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ,
ओ माँ ओ माँ ॥
सफल हुआ ये जनम के मैं था,
जन्मों से कंगाल,
तुने भक्ति का धन दे के,
कर दिया मालामाल,
रहे जब तक ये प्राण,
करूँ तेरा ही ध्यान,
नाम तेरा पुकारूं भोली माँ,
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ,
ओ माँ ओ माँ ॥
ले के पूजा की थाली,
ज्योत मन की जगा ली,
तेरी आरती उतारूँ भोली माँ,
तू जो दे दे सहारा,
सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारूँ भोली माँ,
ओ माँ ओ माँ ॥
Leke Pooja Ki Thali | Jai Maa Vaishno Devi | Suresh Wadkar
Devi Bhajan: Leke Pooja Ki ThaliSinger: Suresh Wadkar
Music Director: Amar-Utpal
Lyricist: Naqsh Layalpuri
Album: Jai Maa Vaishno Devi
Music Label: T-Series

