![]() |
| बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में |
बिगड़ी मेरी बना दे भजन के बारे में
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में माता रानी को समर्पित एक भक्तिमय भजन है। इस भजन में भक्त माँ शेरावाली से अपनी मनोकामनाएँ पूरी करने और जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।
इस भजन की पंक्तियाँ माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा, विश्वास और प्रेम को व्यक्त करती हैं। यहाँ आप बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में भजन के हिंदी लिरिक्स पढ़ सकते हैं और माता रानी की भक्ति में लीन हो सकते हैं।
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में लिरिक्स (Bigadi Meri Bana De Bhajan Lyrics) -
।। नवरात्रि भजन ।।
मां.....
बीत गए कई साल मैया बातों बातों में
शेरावालिये... मां.... शेरावालिये...
बीत गए कई साल मैया बातों बातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में,
मेरी मां सुन लो ना मेरी मां सुनलो ना।
शेरावालिए नी मांये असी तेरे शेर हां,
शेरावालिए नी मांये असी तेरे शेर हां,
आण विच दातिये लाई कानु देर आं,
एक रात तो दे दे मां नौ रातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में।
मैया शेरावाली तेरी याद आती है,
सुख हो दुख हो याद तू ही आती है,
मित्तल ने कह डाली अपने जज्बातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में।
बीत गए कई साल मैया बातों बातों में,
बिगड़ी मेरी बना दे इस बार नवरात्रों में,
मेरी मां सुन लो ना मेरी मां सुनलो ना।
- स्वर और लेखक: कन्हैया मित्तल
नवरात्रि पूजा सामग्री
नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा के लिए चुनरी, पूजा थाली, अगरबत्ती और अन्य पूजा सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। अपनी पूजा की जरूरत के अनुसार सामग्री चुनें।
👉 नवरात्रि पूजा सामग्री यहाँ देखें [ Navratri Special MATA Rani sringar ]
