![]() |
| आरती श्री केदार नाथ जी की |
आरती श्री केदार नाथ जी की (Aarti Shri Kedar Nathji Ki)
जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुःख हरम ।
गौरी गणपति स्कन्द, नंदी श्री केदार नमाम्यहम् ॥
जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुःख हरम ।
गौरी गणपति स्कन्द नन्दी,श्री केदार नमाम्यहम् ॥
शैल सुन्दर अति हिमालय, शुभ मन्दिर सुन्दरम ।
निकट मन्दाकिनी सरस्वती, जय केदार नमाम्यहम ॥
उदक कुण्ड है अधम पावन, रेतस कुण्ड मनोहरम ।
हंस कुण्ड समीप सुन्दर, जय केदार नमाम्यहम ॥
अन्नपूरणा सह अर्पणा, काल भैरव शोभितम ।
पंच पाण्डव द्रोपदी सह, जय केदार नमाम्यहम ॥
शिव दिगम्बर भस्मधारी, अर्द्ध चन्द्र विभूषितम ।
शीश गंगा कण्ठ फिणिपति, जय केदार नमाम्यहम ॥
कर त्रिशूल विशाल डमरू, ज्ञान गान विशारदम ।
मझहेश्वर तुंग ईश्वर, रुद कल्प महेश्वरम ॥
पंच धन्य विशाल आलय, जय केदार नमाम्यहम ।
नाथ पावन हे विशालम, पुण्यप्रद हर दर्शनम॥
जय केदार उदार शंकर, पाप ताप नमाम्यहम॥
आरती श्री केदारनाथ जी | श्री केदारनाथ धाम की आरती | Aarti Shri Kedarnath Ji
Aarti Shri Kedarnath JiSinger : Kavita
Music : Kishore
Label : Brijwani Cassettes
