![]() |
| ICICI Lombard se Tirth Yatra Insurance Kaise Kare? |
आज के समय में Insurance करना बहुत जरूरी है, यह किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना, गंभीर बीमारी या प्राकृतिक आपदा के समय होने वाले भारी-भरकम खर्चों से आपकी बचत को बचाता है। तीर्थ यात्रा के दौरान या घर-वाहन के नुकसान होने पर इंश्योरेंस क्लेम से वित्तीय नुकसान की भरपाई हो जाती है। अचानक अस्पताल में भर्ती होने या महंगे इलाज के खर्च का भुगतान करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस सबसे बड़ा सहारा बनता है।
ICICI Lombard से तीर्थ यात्रा इंश्योरेंस कैसे करे ? (ICICI Lombard se Tirth Yatra Insurance Kaise Kare?)
ICICI Lombard से तीर्थ यात्रा (Pilgrimage) के लिए विशेष रूप से घरेलू यात्रा बीमा (Domestic Travel Insurance) या अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा (International Travel Insurance) लिया जा सकता है। जो कि आपके न रहने या किसी अनहोनी की स्थिति में Insurance आपके परिवार को आर्थिक रूप से संबल और सुरक्षित रखता है। अगर आप भारत के अंदर चारधाम, अमरनाथ या किसी अन्य तीर्थ पर जा रहे हैं, तो डोमेस्टिक प्लान काम करेगा, और अगर आप नेपाल (पशुपतिनाथ) या कैलाश मानसरोवर जा रहे हैं, तो International Plan चुनना होगा।
ICICI Lombard Insurance बीमा लेने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
ऑनलाइन बीमा खरीदने की प्रक्रिया (Step-by-Step):
वेबसाइट या ऐप पर जाएं: आप सबसे पहले ICICI Lombard की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर आप गूगल प्ले से IL TakeCare मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
ट्रेवल इंश्योरेंस चुनें: सबसे पहले Homepage पर जाकर 'Travel Insurance' (यात्रा बीमा) के विकल्प पर क्लिक करें। वहां पर आपको कई option मिलेंगे, अगर आप सिर्फ एक तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं, तो 'Single Trip' को चुनें। उसके बाद में अपना विवरण दर्ज करें। अपनी यात्रा की तारीखें (कब से कब तक), गंतव्य (Destination), और तीर्थयात्रियों की उम्र दर्ज करें।
ओर अब आप प्लान की तुलना और चुनाव करें: आपके सामने अलग-अलग कवरेज (जैसे TripSecure+) वाले प्लान आ जाएंगे। अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुनें।
अतिरिक्त कवरेज (Add-ons): यदि आप में से किसी यात्री को पहले से कोई बीमारी है, तो Pre-existing disease cover का विकल्प अवश्य चुनें।
ये सब प्रक्रिया करने के बाद भुगतान करें: यात्रियों का नाम और अन्य जरूरी जानकारी भरें, फिर नेट बैंकिंग, UPI या कार्ड के जरिए प्रीमियम का भुगतान करें। पॉलिसी तुरंत आपके Email पर आ जाएगी।
तीर्थ यात्रा बीमा के मुख्य फायदे
चिकित्सा आपातकाल: यात्रा के दौरान अचानक बीमार होने या चोट लगने पर अस्पताल का खर्च और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
यात्रा में रुकावट: यदि किसी कारणवश (जैसे खराब मौसम या बीमारी) तीर्थ यात्रा बीच में रद्द करनी पड़े या देरी हो, तो उसका हर्जाना मिलता है।
सामान और दस्तावेज: यात्रा के दौरान सामान खोने या चोरी होने पर वित्तीय सुरक्षा मिलती है
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्लान: 71 से 85 वर्ष तक के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए अलग से सीनियर सिटीजन प्लान भी उपलब्ध है।
ऑफलाइन बीमा खरीदने की प्रक्रिया -
आप अपने किसी भी नजदीकी ICICI Lombard के ऑफिस ओर ICICI Bank में जाकर भी अपने अनुसार Insurance Policy ले सकते हैं। या फिर आप ऑनलाइन के माध्यम से किसी agent को घर पर बुलाकर भी अपनी पॉलिसी बुक कर सकते है।
जरूरी सलाह
तीर्थ यात्रा पर जाने से कम से कम 1 या 2 दिन पहले ही Insurance Policy खरीद लें, क्योंकि यात्रा शुरू होने के बाद पॉलिसी नहीं ली जा सकती।
यदि आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है, तो आप उनके टोल-फ्री नंबर 1800 2666 पर कॉल करके भी सहायता ले सकते हैं।
नोट: उम्मीद करता हु ऊपर दी गई "ICICI Lombard se Tirth Yatra Insurance Kaise Kare" कि information आप के काम आई होगी। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने चाहने वाले को शेयर जरूर करे , जय माता दी।
धन्यवाद 🙏
