![]() |
| तीर्थ यात्रा के लिए बीमा कैसे करे |
तीर्थ यात्रा के लिए बीमा (Insurance) करना बहुत आसान है और बहुत जरूरी भी है। भारत देश में बहुत से तीर्थ स्थल है जहां पर लाखों लोग उस पवित्र स्थल के दर्शन को जाते है। सभी को तीर्थ यात्रा के लिए बीमा (Insurance) की सुविधा मिलती है, और बहुत प्रमुख स्थानों और कठिन यात्राओं में तो यह सरकार या प्रशासन की तरफ से अनिवार्य या स्वतः (Automatically) प्रदान की जाती है। हाँ, जी आपने सही सुना काफी जगह पर सरकार भी आधिकारिक पंजीकरण (Registration) के साथ यात्रियों को दुर्घटना बीमा (Insurance) कवर देती हैं।
तीर्थ यात्रा (Tirth Yatra) जैसे कि केदारनाथ जी, चार धाम, अमरनाथ, वैष्णो देवी या अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए ट्रैवल या मेडिकल इंश्योरेंस लेना बेहद आसान है। अगर आप कही तीर्थ यात्रा या कही घूमने भी जा रहे हो तो अपना बीमा (Insurance) जरूर रखना चाहिए। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से कुछ ही मिनटों में करवा सकते हैं।
यात्रा के लिए बीमा (Insurance) करवाने का पूरा तरीका नीचे विस्तार से दिया गया है:-
1. ऑनलाइन बीमा करने का तरीका (सबसे आसान और तेज)
१. बीमा कंपनियों की वेबसाइट्स: आप भारत की किसी भी प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनी जैसे कि ICICI Lombard, HDFC Ergo, Bajaj Allianz, Tata AIG, Care Health आदि की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना बीमा करवा सकते हैं। ये कंपनियां विशेष रूप से 'Domestic Travel Insurance' या 'Bharat Yatra / Pilgrimage Insurance' प्लान ऑफर करती हैं। इसमें Medical Emargency, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और एयर/रोड एम्बुलेंस (इमरजेंसी रेस्क्यू) का खर्च भी कवर होता है।
२. थर्ड-पार्टी एग्रीगेटर या बुकिंग पोर्टल: यदि आप यात्रा के लिए ट्रेन, फ्लाइट, या टूर पैकेज बुक कर रहे हैं जैसे MakeMyTrip, Yatra, IRCTC आदि, तो टिकट बुकिंग के आखिरी चरण में Travel Insurance का option आता है जो कि अक्सर मामूली शुल्क (₹1 से ₹200) पर होता है। तो आप इस तरह से अपना बीमा कर सकते है, जो की बहुत ही कम शुल्क में उपलब्ध होता है।
IRCTC: Train Ticket बुक करते समय अंत में 'Travel Insurance' का option होता है जो कि बहुत कम कीमत, लगभग 35-45 पैसे में मिलता है, हालांकि यह मुख्य रूप से ट्रेन यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं को कवर करता है।
Yatra, MakeMyTrip या अन्य प्लेटफॉर्म्स से पैकेज या टिकट बुक करते समय आप उनका ऐड-ऑन ट्रैवल या कैंसिलेशन प्रोटेक्शन कवर चुन सकते हैं।
फॉर्म में यात्रा का स्थान, यात्रा शुरू होने की तारीख, वापसी की तारीख, और यात्रियों के नाम व उम्र जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करें। प्लान की खूबियों जैसे Medical Cover, Accidental Cocer आदि को देखकर अपनी पसंद का विकल्प चुनें और Net Banking, UPI या Credit/Debit Card से Online Payment करें। भुगतान पूरा होते ही आपकी पॉलिसी कॉपी (Policy Copy) ईमेल पर आ जाती है।
2. ऑफलाइन बीमा करने का तरीका
जहां आप रहते हो वहां आप अपने शहर के किसी भी अधिकृत बीमा एजेंट या बैंक शाखा जहां General Insurance उपलब्ध हो के जरिए भी पॉलिसी खरीद सकते हैं।
चारधाम और तीर्थ यात्राओं के लिए सरकारी मुफ्त बीमा (Free Government Insurance)
- अमरनाथ यात्रा: इसके अलावा, कुछ यात्राओं जैसे अमरनाथ यात्रा के लिए कई बार सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा आधिकारिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान ही न्यूनतम बीमा कवर साथ में जोड़ दिया जाता है, उदाहरण के लिए श्री अमरनाथजी शाइन बोर्ड (SASB) और जम्मू-कश्मीर प्रशासन हर रजिस्टर्ड तीर्थयात्री के लिए बीमा कवर प्रदान करता है। जो कि मुफ्त और स्वतः कर दिया जाता है, यह दुर्घटना बीमा कवर ₹10 लाख तक का होता है, जो यात्रा की अवधि के दौरान किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना (मृत्यु या विकलांगता) के लिए मिलता है। यह बीमा वैध RFID कार्ड धारक सभी यात्रियों और यहाँ तक कि सेवा प्रदाताओं (जैसे टट्टू वाले) के लिए भी मान्य होता है।
- उत्तराखंड सरकार (चारधाम यात्रा): उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) आने वाले पंजीकृत यात्रियों को मुफ्त में यात्रा के दौरान दुर्घटना बीमा (Accident Insurance Cover) दिया जाता है।
- वैष्णो देवी यात्रा: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) द्वारा भी यात्रा के दौरान वैध पर्ची धारक यात्रियों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है।
वैष्णो देवी या केदारनाथ जाने वाले पंजीकृत यात्रियों के लिए भी अक्सर यात्रा रजिस्ट्रेशन के साथ दुर्घटना बीमा जुड़ा होता है। सरकारी बीमा का लाभ उठाने के लिए आपका आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना और आपके पास यात्रा का पास/RFID कार्ड होना जरूरी है।
तीर्थ यात्रा बीमा में क्या-क्या कवर मिलता है? (What is Covered?)
जब आप कोई अच्छा तीर्थ यात्रा के लिए Insurance (Pilgrimage or Travel Insurance) लेते हैं, तो उसमें आमतौर पर आपको निम्नलिखित सुरक्षा मिलती हैं:
- मेडिकल इमरजेंसी और अस्पताल का खर्च: यात्रा के दौरान अचानक तबीयत खराब होने या चोट लगने पर इलाज का खर्च।
- आपातकालीन रेस्क्यू और एम्बुलेंस: केदारनाथ या अमरनाथ जैसी कठिन पहाड़ियों पर यदि किसी को एयर एम्बुलेंस या स्ट्रेचर/इमरजेंसी रेस्क्यू की जरूरत पड़े, तो उसका खर्च।
- व्यक्तिगत दुर्घटना कवर (Personal Accident): यात्रा के दौरान दुर्घटना होने पर मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में आर्थिक मुआवजा।
- सामान या दस्तावेज खो जाना: यात्रा के दौरान आपका कीमती सामान, बैग या जरूरी कागजात खो जाने पर वित्तीय सुरक्षा।
तीर्थ यात्रा बीमा खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
ऑनलाइन या ऑफलाइन बीमा (Insurance) लेते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:
- यात्री का पूरा नाम और आधार कार्ड (Aadhaar Card) या PAN card
- आयु प्रमाण (Age Proof - क्योंकि कुछ प्लान्स में उम्र के हिसाब से प्रीमियम बदलता है)
- यात्रा की निश्चित तारीख (Departure and Return Date)
- नॉमिनी (Nominee Detail) का विवरण, ये जानकारी आपको जरूर देनी चाहिए।
सरकारी बीमा आमतौर पर केवल "दुर्घटना से होने वाली मौत या विकलांगता" को कवर करता है। यदि आपको पहले से कोई बीमारी है (जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर या सांस की दिक्कत) और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो उसके लिए आपका अपना Personal Health Insurance या Travel Medical Policy ही काम आएगी। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी पॉलिसी के नियम जरूर जांच लें।
बीमा Company से यात्रा Insurance लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?
Emergency Medical और Hospitalization कवर: पहाड़ी या दुर्गम क्षेत्रों (जैसे केदारनाथ, अमरनाथ) में स्वास्थ्य बिगड़ने या चोट लगने पर इलाज और अस्पताल के खर्च का कवर होना सबसे जरूरी है।
आपातकालीन निकासी (Emergency Medical Evacuation): ऊंचे पहाड़ों पर कई बार एयरलिफ्ट या एम्बुलेंस के जरिए मरीज को तुरंत बेस कैंप या बड़े अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है। यह खर्च पॉलिसी में शामिल होना चाहिए।
व्यक्तिगत दुर्घटना कवर (Personal Accident Cover): इसमें यात्रा के दौरान दुर्घटना होने पर मृत्यु या आंशिक/पूर्ण विकलांगता की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
ट्रिप कैंसिलेशन (Trip Cancellation): खराब मौसम, भूस्खलन या अचानक तबीयत खराब होने के कारण यदि यात्रा रद्द करनी पड़े, तो एडवांस बुकिंग का रिफंड मिलने में यह मददगार होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: क्या तीर्थ यात्रा के लिए बीमा लेना अनिवार्य है?
उत्तर: हालांकि कुछ जगहों पर यह अनिवार्य नहीं होता, लेकिन केदारनाथ, अमरनाथ या चारधाम जैसी कठिन और जोखिम भरी यात्राओं के लिए ट्रैवल या मेडिकल इंश्योरेंस लेना बेहद समझदारी का काम है। कई बार राज्य सरकारें सुरक्षा के लिहाज से इसे जरूरी भी कर देती हैं।
Q2: तीर्थ यात्रा बीमा का प्रीमियम (खर्च) कितना होता है?
उत्तर: तीर्थ यात्रा के लिए डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस बहुत ही किफायती होता है। यह आमतौर पर मात्र 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के छोटे से प्रीमियम में कुछ दिनों के लिए आसानी से मिल जाता है।
Q3: अगर यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना हो जाए, तो बीमा का क्लेम कैसे करें?
उत्तर: क्लेम करने के लिए सबसे पहले अपनी बीमा कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा अस्पताल के कागजात, पुलिस रिपोर्ट (यदि दुर्घटना हुई हो), और यात्रा का रजिस्ट्रेशन या टिकट संभाल कर रखें।

