माँ तेरी तस्वीर सिरहाने रखकर सोते हैं | Maa Teri Tasveer Devi Bhajan Lyrics

M Prajapat
0
माँ तेरी तस्वीर सिरहाने रखकर सोते हैं | Maa Teri Tasveer Devi Bhajan Lyrics in Hindi


"माँ तेरी तस्वीर" एक अत्यंत भावुक देवी भजन है, जो माँ दुर्गा के प्रति एक सच्चे भक्त के अटूट विश्वास, प्रेम और उनकी दीदार की तड़प को दर्शाता है। इस भजन में भक्त अपनी रातें माँ की तस्वीर को सिरहाने रखकर काटता है और इस उम्मीद में जीता है कि एक दिन उसकी पुकार जरूर सुनेगी। इस भजन को मशहूर गायक सौरभ-मधुकर ने अपनी मीठी आवाज में गाया है।

Maa Teri Tasveer Sirhane Rakhkar Sote Lyrics in Hindi -

माँ तेरी तस्वीर सिरहाने रखकर सोते हैं,
यही सोच कर अपने दोनों नैन भिगोते हैं ।
कभी तो तस्वीर से निकलोगी, 
कभी तो मेरी मईया पिघलोगी ।

जाने कब आ जाए मईया, आँगन रोज बुहारे ,
मेरे इस छोटे से घर का कोना कोना सँवारे ।
विश्वास है मईया आएगी, मुझे आस है मईया आएगी ।
जिस दिन माँ नहीं आती हम जी भर कर रोते हैं ,
यही सोच कर अपने दोनों नैन भिगोते हैं ।
कभी तो तस्वीर से निकलोगी, 
कभी तो मेरी मईया पिघलोगी ।

अपनापन हो अँखियों में, होठों पे मुस्कान हो ,
ऐसे मिलना जैसे की माँ, जन्मों की पहचान हो ।
इकबार तू कहदे ओ मईया, मुझे लाल तू कहदे ओ मईया,
इसके खातिर अँखियाँ मसल मसल कर रोते हैं ,
यही सोच कर अपने दोनों नैन भिगोते हैं ।
कभी तो तस्वीर से निकलोगी, 
कभी तो मेरी मईया पिघलोगी ।

इक दिन ऐसी नींद खुले, जब माँ का दीदार हो,
बनवारी फिर हो जाए, ये अँखियाँ बेकार हो,
पूछे मेरा आँगन ओ मईया, कब होगा दर्शन ओ मईया,
बस इस दिन के खातिर हम तो दिन भर रोते हैं,
यही सोच कर अपने दोनों नैन भिगोते हैं ।
कभी तो तस्वीर से निकलोगी ,
कभी तो मेरी मईया पिघलोगी ।

Video: Maa Teri Tasveer Devi Bhajan by Saurabh Madhukar

Devi Bhajan: Maa Teri Tasveer
Singer: Madhukar
Music Director: Sajid - Wajid
Lyricist: Saurabh, Madhukar
Album: Kirtan Maiya Ka
Music Label: T-Series

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!