झुंझुनू में मोटी सेठानी भजन लिरिक्स
झुंझुनू में मोटी सेठानी, डोकवा में लाडो नारायणी राणी सती दादी की महिमा का गुणगान करने वाला एक भक्तिमय भजन है। इस भजन में झुंझुनू, डोकवा और देवसर धाम का उल्लेख करते हुए दादी के सत, त्याग और भक्ति की महिमा का वर्णन किया गया है। यहाँ पढ़ें Jhunjhunu Mein Moti Sethani Lyrics हिंदी में।
झुंझुनू में मोटी सेठानी – भजन के लिरिक्स
झुंझनू में मोटी सेठानी, डोकवा में लाडो नारायणी
तनधन बाबा ने जहाँ दिया बलिदान
रानी सती के सत का है जो प्रमाण
देवसर धाम वो है देवसर धाम
झुंझनू में राणी सती दादी का तीर्थ स्थान बना
गुरसामाल की लाड़ली का डोकवा में धाम बना
पर्वत के ऊपर माँ का भवन आलिशान,
मंदिर बना है जहाँ स्वर्ग समान
देवसर धाम वो है देवसर धाम
हाथ जोड़कर जब हमने देवसर की धरती से पूछा,
क्या तुमने तनधन बाबा और माँ नारायणी को देखा
कैसे करूँ मैं सत की महिमा बखान
कण-कण में बसता जहाँ दादी का नाम
देवसर धाम वो है देवसर धाम
इसी भूमि पर राणी सती ने राणा को आदेश दिया
सौरभ मधुकर अस्थि कलश में फिर माँ ने प्रवेश किया
भक्त राणा को जहाँ मिला वरदान
भक्ति की शक्ति का है जो प्रमाण
देवसर धाम वो है देवसर धाम
Video: Jhunjhunu Mein Moti Sethani (राणी सती दादी के तीन धाम) - Rani Sati Bhajan
Rani Sati Dadi Bhajan : Jhunjhunu Mein Moti Sethani Dokwa Mein Laado Narayaniराणी सती दादी के अन्य भजन और आराधना से जुड़े पाठ भी पढ़ें।
- Powerfull Rani Sati Mantra
- रानी सती आज मेरे घर आईं लिरिक्स
- श्री राणीसती दादीजी का श्रृंगार भजन
- सती मात विराजे रे महारी दादी विराजे रे
- राणी सती दादी के 108 नाम
जय श्री राणी सती दादी! 🙏

