Vishnupriya He Characharswamini - Maa Lakshmi Bhajan | विष्णुप्रिया हे चराचरस्वामिनि - माँ लक्ष्मी भजन

M Prajapat
0
विष्णुप्रिया हे चराचरस्वामिनि माँ लक्ष्मी भजन लिरिक्स हिंदी में

विष्णुप्रिया हे चराचरस्वामिनि माँ लक्ष्मी की महिमा का गुणगान करने वाला एक सुंदर भक्तिमय भजन है। इस भजन में माता लक्ष्मी से जीवन में सुख, समृद्धि और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई है। प्रसिद्ध भजन गायिका अमृता चतुर्वेदी उपाध्याय की आवाज़ में इस मधुर भजन के पूरे हिंदी लिरिक्स पढ़ें और वीडियो के साथ माँ लक्ष्मी की भक्ति में लीन हों।

विष्णुप्रिया हे चराचरस्वामिनि - माँ लक्ष्मी भजन लिरिक्स

विष्णुप्रिया हे चराचरस्वामिनि, माता सुरेश्वरि काज संवारो।
तेरी कृपा बिन सूना है जीवन, सेवक के घर आज पधारो।।
नित्य जपूं तेरे नाम की माला को, मेरे दुखों को कृपा कर टारो।
सिंधुसुता दुर्भाग्यविनाशिनि, मां लक्ष्मी मेरी ओर निहारो।।  

हे भृगुकन्या तुम्हारी दया से ही, स्वर्ग में है सुख वैभव छाया।
आनंद में रहते सब देवता, है ये अपार तुम्हारी ही माया।।
दिव्य प्रभाव से मां तुमने, सब लोकों को है अति भव्य बनाया।
ब्रह्मा ने तो बस सृष्टि रचा पर सृष्टि को मां तुमने है सजाया।। 

अष्टस्वरूप को धारके मां, तुमने निज भक्तों का कष्ट मिटाया।
गजलक्ष्मी बन कीर्ति को दे, बिन स्वार्थ जनों का है मान बढ़ाया।।
झोपड़ियों को किया महलों सा, है कण-कण में तेरा तेज समाया।
जो शरणागत तेरा हुआ, तिहुं लोकों ने मां उसका यश गाया।। 

तुम बिन यज्ञ न पूरण होते हैं, कार्य नहीं शुभ कोई हो पाते।
तुम बिन मानव हारके साहस, होकर व्याकुल अश्रु बहाते।।
ज्ञानी गुणी बलवान यती सब, तेरे बिना नित हैं अकुलाते।
मां लक्ष्मी हमपर रहना खुश, हम तो तेरा नित ध्यान लगाते।। 

हे कमला करुणा की स्वरूपिणि, है महिमा तुम्हरी अति न्यारी।
रंक को राजा बनाती हो मां तुम, तेरा भंडार खुला बड़ा भारी।।
दानव भी और देवता भी, तेरे मंदिर में एक साथ पुजारी।
हमपे भी दृष्टि करो भयमोचनि, हम तो हैं तेरी दया के भिखारी।।

शीश सुशोभित दिव्य मुकुट, और रूप चतुर्भुज जन मन भावे।
कानन कुंडल हार गले मंद मंद हंसी मां अतीव सुहावे।।
पैजनि पांव में बाजे छनाछन, अद्भुत छवि रति काम लजावे।
आये न पास में कष्ट कभी, जो ये सुंदर शोभा हृदय में बसावे।। 

जय जय मां भार्गवी भुवनेश्वरि, जय जय वैकुंठनिवासिनि मैया।
जय यश कीरति वैभवदायिनि, पंकज आसनवासिनि मैया।।
पापविनाशिनि पुण्यप्रकाशिनि, अघहारिणि अविनाशिनी मैया।
जय लक्ष्मी शुभ मंगलकारिणि, दुःख-दारिद्र्यनाशिनि मैया।।

अमृता चतुर्वेदी के भजन लिरिक्स (Amrita Chaturvedi Bhajan Lyrics)

अगर आपको अमृता चतुर्वेदी उपाध्याय की मधुर आवाज़ में भजन सुनना पसंद है, तो यहाँ उनके कुछ अन्य लोकप्रिय भजनों और स्तोत्रों के हिंदी लिरिक्स भी पढ़ें।

Video: Vishnupriya He Characharswamini - Maa Lakshmi Bhajan

Singer: Amrita Chaturvedi Upadhyay
Lyrics: Sanand Sargam
Music: Rohit Kumar (Bobby)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!