नेत्रलाल हाथढाल दुर्गा ही धर्मढाल | Netra Lal Hath Dhaal Durga Hi Dharmadhaal Lyrics

M Prajapat
0
नेत्रलाल हाथढाल दुर्गा ही धर्मढाल भजन लिरिक्स, माँ दुर्गा की सुंदर भक्तिमय तस्वीर

नेत्रलाल हाथढाल दुर्गा ही धर्मढाल माँ दुर्गा की महिमा और शक्ति का गुणगान करने वाला एक भक्तिमय भजन है। इस भजन में माता रानी के दिव्य स्वरूप, उनकी कृपा और भक्तों की रक्षा करने वाली शक्ति का वर्णन किया गया है। यहाँ पढ़ें Netra Lal Hath Dhaal Durga Hi Dharmadhaal Lyrics in Hindi और प्रसिद्ध भजन गायिका अमृता चतुर्वेदी उपाध्याय की आवाज़ में इस सुंदर दुर्गा भजन का आनंद लें।

नेत्रलाल हाथढाल दुर्गा ही धर्मढाल लिरिक्स -

नेत्रलाल हाथढाल दुर्गा ही धर्मढाल 
शत्रुकाल तेरे लाल शरण तिहारी हैं ।
तीनों देव चारों वेद वायुवेग सूर्यतेज 
दिव्यतन शुभमन महिमा भी माँ न्यारी है।।
तीनों लोक सुखशोक सर्वदेव करें सेव 
हैं नमन भक्तजन तेरे ही पुजारी हैं ।
तेरे दर शीशधर मन आस विश्वास 
तेरा ध्यान दे दो ज्ञान माता हितकारी हैं ।।

जगपाला प्रतिपाला भक्तपाला दीनपाला 
गलिमाला हाथभाला दुर्गा माँ धारे हैं !
जगधारी शूलधारी खड्गधारी शक्तिधारी 
सिंहधारी कमलधारी माँ के रूप न्यारे हैं !!
ऋषि-मुनि संतगुनी वेदमंत्र जादूतंत्र 
गुणज्ञान भगवान माँ तेरे सहारे हैं !
वस्त्रलाल ओंठलाल मात् रूप विकराल 
चन्द्रभाल प्रलयकाल माँ ने भक्त तारे हैं !!

सुखकारी दुःखहारी शुभकारी कष्टहारी 
सिद्धिकारी भयहारी वेद ये बताते हैं !
बुद्धिमान शक्तिमान संतमान तेजोमान 
रूपवान सर्वज्ञान माँ को सब ध्याते हैं !!
पापनाशी भयनाशी कालनाशी शोकनाशी 
कष्टनाशी मोहनाशी जन महिमा गाते हैं !
तेजनिधि दयानिधि भक्तिनिधि मुक्तिनिधि 
सिद्धिनिधि ज्ञाननिधि मां को सब बुलाते हैं!!

शैलपुत्री सिद्धिदात्री चन्द्रघण्टा कुष्मांडा 
महागौरी गिरिछोरी शिव की दुलारी हैं !
छत्रशीश दे आशीष अस्त्रहाथ शस्त्रहाथ 
माता वृष गर्दभ सिंह करती सवारी हैं !!
हाथथाल लेकेलाल धूपदीप नैवेद्य 
माँ के कण्ठ पुष्पमाल लगती जो न्यारी हैं !
महामाया योगमाया भवमाया हिमजाया 
प्रेम है बरसाया माँ संतानों की प्यारी हैं !!

Amrita Chaturvedi Bhajan Lyrics – अमृता चतुर्वेदी के भजन

प्रसिद्ध भजन गायिका अमृता चतुर्वेदी उपाध्याय की मधुर आवाज़ में भक्तिमय भजन और स्तोत्र सुनें। यहाँ पढ़ें उनके लोकप्रिय भजनों के हिंदी लिरिक्स और देवी-देवताओं की स्तुतियों से जुड़े पाठ।


Video: Netra Lal Hath Dhaal Durga Hi Dharmadhaal - Durga Bhajan-Navratri 

Singer: Amrita Chaturvedi Upadhyay
Lyrics: Munendra Premji
Music: Rohit Kumar (Bobby)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!