![]() |
| प्रथमेश अवनीश विघ्नहर एकाक्षर |
प्रथमेश अवनीश विघ्नहर एकाक्षर 🙏🌺 भगवान श्री गणेश जी की महिमा से भरा यह सुंदर भजन गणपति बप्पा के भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का भाव जगाता है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर इस भक्तिमय भजन का आनंद लें और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। 🐘✨
Prathamesh Avaneesh Vighnahar Ekakshar Lyrics:
प्रथमेश अवनीश विघ्नहर एकाक्षर
एकदंत दयावंत ऋद्धि-सिद्धि दाता हैं !
बुद्धि प्रिय बसोहिय देवव्रत गौरीसुत
गजकर्ण लम्बकर्ण वेदों के जो ज्ञाता हैं !!
बुद्धि नाथ चार हाथ गदाधर लम्बोदर
गजपति गणपति जग के विधाता हैं !
पीतवस्त्र कर अस्त्र शीश छत्र शिव पुत्र
कृपाकर परमेश्वर बुद्धि के प्रदाता हैं!!
वक्रतुण्ड शुचिशुण्ड मुख तेज नेत्र वेग
ऋद्धि सिद्धि बल बुद्धि गौरी सुत न्यारे हैं!
गुण ज्ञान भगवान ऋषि मुनि संत गुनी
प्राण मंत्र आदि तंत्र तेरे ही सहारे हैं!
गले माल चन्द्रभाल ओंठ लाल शिवलाल
दिव्य तन शुभ मन दिव्य वर्ण धारे हैं!
मैं हूँ दीन कर्महीन बुद्धिहीन भक्तिलीन
भगवन भजेमन तुमको पुकारे हैं!!
भक्त जन हैं नमन तेरे दर कृपाकर
कर जोड़ लगी होड़ तेरे ये पुजारी हैं !
तीनों देव करें सेव करें गान तेरा ध्यान
अंतर्मन त्रिभुवन शरण तिहारी हैं !!
भक्त आस है विश्वास गजानन हूँ शरन
दे दो वरदान आप जग हितकारी हैं !
बड़े कान बुद्धिमान विघ्नहर्ता सुखकर्ता
गजमुख देवे सुख मूसे की सवारी है !!
पुत्र देत नेत्र देत बुद्धि देत शुद्धि देत
धन देत मन देत वेद ये बताते हैं !
गणराज महाराज शुभ काज करो आज
गजवदन है नमन देव गुण गाते हैं !!
आप एक आप अनेक आप संत भगवंत
अनंत नाम अनंत धाम आप शुभ कहाते हैं !
विनायक विश्वमुख कुठारा कर पुस्तक जय
कवीश श्रीगणेश स्वामी कहाते हैं !!
प्रसिद्ध गणेश भजन लिरिक्स -
Video: प्रथमेश अवनीश विघ्नहर एकाक्षर | Prathamesh Avaneesh Vighnahar Ekakshar | Ganesh Chaturthi Bhajan
Singer: Amrita Chaturvedi UpadhyayLyrics: Munendra Premji
Music: Rohit Kumar (Bobby)
