![]() |
| सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है |
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है - दुर्गा माँ का एक अत्यंत मधुर और भावपूर्ण भजन है। यह भजन नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ शेरावाली के आगमन की खुशी को व्यक्त करता है, ओर ढोलक की ताल पर गया जाने वाला बहुत ही प्रसिद्ध भजन। विशेष रूप से इसे रात्रि जागरण, माता कि चौकी, ओर सत्संग में गया जाता है। इस पोस्ट में आपको Saja Do Ghar Ko Gulsan Sa Meri Maiya Ji Aayi Hai के पूरे लिरिक्स हिंदी में मिलेंगे।
सजा दो घर को गुलशन सा भजन लिरिक्स (Saja Do Ghar Ko Gulsan Sa Bhajan Lyrics)
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
लगे कुटियाँ भी दुल्हन सी, मेरी मैया जी आई है।
पखारो इनके चरणों को, बहा कर प्रेम की गंगा।
बिछा दो अपनी पलको को, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
आज मेरी मैया आई है, मेरे गरीब खाने में।
आया दिल को सकून देखो, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
उमड़ आई मेरी आंखे, देख कर अपनी मैया को।
हुई रोशन मेरी गलियां, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
तुम आकर भी नहीं जाना, मेरी इस सुनी दुनिया से।
कहु हर दम यही सबसे, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
लगे कुटियाँ भी दुल्हन सी, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा तर्ज पर अन्य प्रसिद्ध भजन
- सजा दो घर को गुलशन सा - कृष्ण भजन
- सजा दो घर को गुलशन सा - गणेश भजन
Video: नवरात्रि भजन | सजादो घर को गुलशन सा मेरी मैया जी आई है | Mata Bhajan
Title ▹ Saja Do Ghar Ko Gulshan Sa Meri Maiya Ji Aayi Hain
■ Artist ▹ Pallavi Narang
■ Singer ▹ Kajal Malik
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics ▹ Traditional
Extra Lyrics: सजा दो घर को गुलशन सा – झूला झूलो री मैया रानी भजन लिरिक्स
आप ये लिरिक्स भी ढोलक पर गा सकते हो, हर गाने के लिये लिरिक्स बहुत होते है, बस उसको ढोलक की ताल पर सेट करना होता है। मैने आपके लिए कुछ extra lyrics दे रहा हूँ।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
आगरे को घाघरों में, लाई शेरावालिए
तूने पानी में ज्योत जगाई रे, तेरी जय हो ज्वाला माई रे।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
झूला झूलो री मैया रानी, झुलाने तेरे भक्त आए रे।
चुन्दड चमके मैया का, मन भक्तों के ललचाए रे।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
पूरे बरस मैया कहीं भी रहना, नौ दिन मेरे घर आना,
ओ मेरी मैया।
तूने पानी में ज्योत जगाई रे, तेरी जय हो ज्वाला माई रे।
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरी मैया जी आई है।
अन्य दुर्गा भजन (Related Durga Bhajans)
- जय अम्बे गौरी लिरिक्स - माँ दुर्गा की आरती
- दुर्गा चालीसा – माँ दुर्गा की स्तुति
- हे माँ दुर्गे – दुर्गा माता भजन
- नौ नौ रूप मैया के तो, बड़े प्यारे लागे – नवरात्रि विशेष भजन
भजन का अर्थ और महत्व (Bhajan Ka Arth Aur Mahatva)
यह भजन भक्ति, उल्लास और उत्सव का प्रतीक है। इसे गाने और सुनने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण का निर्माण होता है। यह भजन भगवान के स्वागत और उनकी कृपा का अनुभव करने की प्रेरणा देता है। यह हमारे मन और घर को आध्यात्मिक शुद्धता और आनंद से भर देता है, साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का संचार करता है।
इस भजन में भक्त अपने घर को गुलशन (फूलों के बगीचे) की तरह सजाने की बात करता है, क्योंकि माँ दुर्गा स्वयं उसके घर पधारी हैं। "नौ दिन मेरे घर आना" पंक्ति नवरात्रि के नौ दिनों की ओर इशारा करती है, जब भक्त माँ को अपने घर में विराजमान करते हैं और पूरे नौ दिन उनकी आराधना करते हैं।
नवरात्रि में इस भजन का विशेष स्थान (Navratri Me Is Bhajan Ka Vishesh Sthan)
नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह भजन उस आनंद और उल्लास को व्यक्त करता है जो माँ के आगमन से भक्तों के जीवन में आता है। जब भक्त माँ को अपने घर में विराजमान करते हैं, तो वे अपने घर को फूलों, रंगोली और दीयों से सजाते हैं – ठीक वैसे ही जैसे इस भजन में "सजा दो घर को गुलशन सा" कहा गया है।
नवरात्रि में जब आप माँ दुर्गा की आराधना करें, तो इस भजन को अवश्य गाएं। यह भजन न केवल भक्ति का अनुभव कराता है, बल्कि पूरे परिवार में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
हमें उम्मीद है कि आपको Saja Do Ghar Ko Gulsan Sa Meri Maiya Ji Aayi Hai का यह पोस्ट पसंद आया होगा। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा आपके घर को भी गुलशन सा सजाएं और आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।
जय माता दी! 🚩
यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें। नवरात्रि के दौरान अपने घर में इस भजन को गाएं और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
