![]() |
| ध्यान करने की सबसे सरल विधि क्या ? |
ध्यान करने की सबसे सरल विधि क्या है? - मन की शांति और मेडिटेशन का तरीका (Dhyan Karne Ki Sabse Saral Vidhi Kya Hai ?)
क्या आप भी मन की शांति और तनावमुक्त जीवन पाना चाहते हैं? आज के दौर में हर व्यक्ति किसी ना किसी चिंता में है। ऐसे में ध्यान (Meditation) एक ऐसा साधन है जो हमारे मन और मस्तिष्क को शांति देता है। आइए जानते हैं कि ध्यान करने की सबसे सरल विधि क्या है और इसे घर पर कैसे शुरू करें।
ध्यान करने की सबसे सरल और सहज विधि क्या हो सकती है, मुझे जो सरल विधि लगती है वो है सिर्फ शांत होकर बैठ जाना और आती जाती श्वास को देखते रहना, जिसमें तरह तरह के विचार आते जाते रहेंगे, पर उन विचार को केवल देखते रहना ही अच्छा है उनके साथ कोई भी जबरदस्ती नहीं करना बस यही ही सुकून है।
मैं रात में सोते समय रात्रि ध्यान जरूर करता हूं मुझे उस में एक अलग ही आनंद आता है। जब मैं सोता हु तो सीधे लेट कर आराम से अपनी आँखें बंद करके केवल सांस को देखता रहता हूं। मुझे नहीं पता ध्यान में क्या क्या घटित होता है पर मुझे बहुत ही आराम की नींद आती है और सुबह मैं जल्दी उठ जाता हूं। अगर मैं रात को 10 बजे सोता हूं तो सुबह 3 बजे के आस पास मेरी नींद खुल जाती है मतलब मेरी नींद पूरी हो जाती है।
ध्यान से मेरे जीवन में एक अलग सी शांति और सुकून है, जो मुझे बहुत ही अच्छा लगता है। मेरे हिसाब से पूरे दिन में थोड़ी देर के लिए ध्यान सभी को करना चाहिए । मेरे अनुभव से ये ऐसी विधि है जो आप को नींद की ओर डिप्रेशन की बीमार से तुरंत राहत पहुंचा सकती है।
मैने बहुत प्राणायाम किए है पर मेडिटेशन से अच्छा कुछ भी नहीं है। ये एक ऐसी क्रिया है जिसमें कुछ भी नहीं करना है, बस शांत होकर बैठना है और अपनी आती जाती श्वास को देखते रहना है। इसे रात को सोते समय करो सुबह उठने के बाद करो, बस इसे करो और फिर कुछ समय बाद अपने जीवन में फर्क देखो।
ध्यान की वैसे तो बहुत विधि है पर जिसको जो सहज और सरल लगे वो ही उसके लिए सबसे सरल विधि है। किसी किसी को ॐ के उच्चारण से आराम मिलता है तो उसके लिए यही विधि सरल है। बाकी आप नेट पर सर्च करोगे तो बहुत सारी विधि मिल जाएगी। पर मुझे तो शांत होकर बैठना ओर श्वास को देखते रहना ही ध्यान करने की सबसे सरल विधि लगती है।
ध्यान शुरू करने से पहले की तैयारी
ध्यान का अभ्यास शुरू करने से पहले कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
- सही जगह चुनें: घर का एक ऐसा कोना चुनें जहाँ शांति हो और शोर-शराबा न हो।
- समय निर्धारित करें: सुबह का समय (ब्रह्ममुहूर्त) या शाम का समय ध्यान के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। रोजाना एक ही समय पर अभ्यास करें।
- सही मुद्रा (Posture): जमीन पर आराम से पद्मासन, सुखासन या फिर किसी कुर्सी पर रीढ़ की हड्डी (Spine) को सीधा करके बैठें।
ध्यान करने की सबसे सरल विधि (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
यदि आप ध्यान की दुनिया में नए हैं, तो यह सबसे सरल और प्रभावी तरीका है:
- आँखें बंद करें: अपनी आँखों को धीरे से बंद कर लें और अपने पूरे शरीर को ढीला (Relax) छोड़ दें।
- साँस पर ध्यान केंद्रित करें: अपनी साँसों की आने और जाने की गति पर ध्यान दें। जब साँस अंदर आए तो उसे महसूस करें और जब बाहर जाए तो उसे देखें।
- मन के विचारों को देखें: शुरुआत में मन में ढेर सारे विचार आएंगे। उनसे लड़ें नहीं, बस एक दर्शक की तरह उन्हें आने और जाने दें।
ध्यान करने के मुख्य फायदे (Benefits of Meditation):
नियमित रूप से ध्यान करने से हमारे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं:
- तनाव मुक्ति: मन का गुस्सा, चिंता और डिप्रेशन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
- एकाग्रता (Focus): पढ़ाई या काम में ध्यान लगाने की क्षमता बेहतर होती है।
- बेहतर नींद: रात को अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रશ્न (प्रश्न 1): क्या ध्यान लेते हुए किया जा सकता है?
उत्तर: शुरुआत में ध्यान बैठकर ही करना बेहतर होता है ताकि आपको नींद न आए और पोस्चर ठीक रहे।
प्रश्न 2): ध्यान करने का सबसे सही समय कौन सा है?
उत्तर: सुबह का समय इसके लिए सबसे बेस्ट होता है क्योंकि इस समय वातावरण में शांति होती है।
धन्यवाद 🙏

