Sharad Navratri 2026 Date & Calendar: घटस्थापना शुभ मुहूर्त, तिथियां और पूजा विधि

M Prajapat
0
Sharad Navratri 2026 Date & Calendar: घटस्थापना शुभ मुहूर्त, तिथियां और पूजा विधि
Sharad Navratri 2026 Date & Calendar

Sharad Navratri 2026 Date & Calendar: घटस्थापना शुभ मुहूर्त, तिथियां और पूजा विधि

हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इन नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों (नवदुर्गा) की विधि-विधान से पूजा की जाती है. यदि आप भी Navratri 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए घटस्थापना का सही समय, शुभ मुहूर्त और नौ दिनों का पूरा कैलेंडर जानना बेहद जरूरी है।

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि साल 2026 में नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और इसके नियम क्या हैं।

Sharad Navratri 2026 Date:

11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जोकि 19 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगी। 20 अक्टूबर को दशहरा यानी विजया दशमी मनाई जाएगी।

शारदीय नवरात्रि

हिंदू सनातन धर्म में नवरात्रि को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है। माता रानी की कृपा से जीवन के सभी दुख और संकट दूर होते है, और विशेष फलों की प्राप्ति होगी है। नवरात्रि के अंतिम दिन, दशहरा मनाया जाता है, जो भगवान राम के रावण को हराकर अपनी पत्नी, सीता को बचाने की कथा की याद दिलाता है। यह नवरात्रि पर्व एकता, शक्ति, नवीकरण और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त 2026 (Ghatasthapana Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 11 अक्टूबर 2026 को प्रात: 06 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी। अलग-अलग जगह और स्थानों पर सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के आधार पर मुहूर्त में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।
  • मुख्य घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 06:19 AM से सुबह 10:12 AM तक
  • अवधि: लगभग 3 घंटे 52 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त (विकल्प): सुबह 11:44 AM से दोपहर 12:31 PM तक (यदि आप सुबह का मुहूर्त चूक जाएं)

पूजा थाली और कलश सेट:

घटस्थापना के लिए शुद्ध पीतल का कलश और पूजा थाली सेट ऑनलाइन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:


ये भी पढ़ें:-

शारदीय नवरात्रि 2026 मुख्य तिथियां (Navratri 2026 Important Dates)

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:
  • नवरात्रि आरंभ (प्रारंभ): 11 अक्टूबर 2026, रविवार
  • घटस्थापना (कलश स्थापना): 11 अक्टूबर 2026
  • दुर्गा अष्टमी / महानवमी: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
  • विजयादशमी (दशहरा / पारण): 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
पहला नवरात्रा
11 अक्टूबर 2026 (रविवार) - प्रतिपदा - माता शैलपुत्री पूजा, नवरात्रि घटस्थापना,

दूसरा नवरात्रा
12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) - द्वितीया - माता ब्रह्मचारिणी पूजा

तीसरा नवरात्रा
13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) - तृतीया - माता चंद्रघंटा पूजा,

चौथा नवरात्रा
14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) - चतुर्थी - माता कुष्मांडा पूजा

पांचवा नवरात्रा
15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) - पंचमी - स्कंद माता पूजा

छठा नवरात्रा
16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) - षष्ठी - माता कात्यायनी पूजा

सातवां नवरात्रा
17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) - सप्तमी - माता कालरात्रि पूजा

आठवाँ नवरात्रा
18 अक्टूबर 2026 (रविवार) - दुर्गा अष्टमी - महा गौरी पूजा

नवा नवरात्रा
19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) - महानवमी, माता सिद्धिदात्री पूजा, (कन्या पूजन)

20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) - विजया दशमी (दशहरा) - नवरात्रि व्रत समाप्त

नवरात्रि पूजा के मुख्य नियम और जरूरी बातें

  • सफाई: नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर और विशेषकर पूजा घर की अच्छे से साफ-सफाई करें।
  • अखंड ज्योति: यदि आप घर में 9 दिनों की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं, तो उसकी सुरक्षा और नियमों का विशेष ध्यान रखें।
  • सात्विक आहार: इन नौ दिनों में लहसुन-प्याज रहित शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करें और व्रत के नियमों का पालन करें।

अखंड दीया और पूजा सामग्री:

अखंड जोत जलाने के लिए कवर वाला पीतल का दीया और सात्विक व्रत सामग्री यहाँ से आर्डर करें:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1. साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से है?

उत्तर: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रही है।

प्रश्न 2. घटस्थापना का सबसे अच्छा समय क्या है?

उत्तर: 11 अक्टूबर को सुबह 06:19 AM से 10:12 AM तक घटस्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त रहेगा।

श्री दुर्गा स्तुति | माँ दुर्गा स्तुति मंत्र श्री दुर्गा चालीसा या देवी सर्वभूतेषु मंत्र | सिद्ध कुञ्जिका स्तोत्रम् | श्री दुर्गा सप्तशती  | श्री दुर्गा स्तोत्रम् अर्जुन कृत  | श्री दुर्गा देवी अष्टोत्तर शतनामावली  | माँ दुर्गा देव्यापराध क्षमा प्रार्थना स्तोत्रं | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!